Search

 
 
 

CM हेमंत को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम का मिला निमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ० हरीश चंद्र बंधु ने शिष्टाचार मुलाकात की.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ० हरीश चंद्र बंधु ने शिष्टाचार मुलाकात की.

 

इस अवसर पर डॉ. बंधु ने मुख्यमंत्री को आगामी 26 फरवरी 2026 को बारीडीह, जमशेदपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया.

 

विदित हो कि 26 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है. इसी क्रम में राष्ट्रपति का मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज आगमन कार्यक्रम भी निर्धारित है. मुलाकात के दौरान कॉलेज की जनसंपर्क पदाधिकारी प्रियंका सिंघल एवं लीगल हेड जय प्रकाश भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही