Search

CM हेमंत से रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.

 

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को दुबई के बुर्ज खलीफा में प्रस्तावित ओलचिकी शताब्दी समारोह के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की.

 

इस दौरान ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री को सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनूदित झारखंड का मानचित्र सप्रेम भेंट किया गया.
मुलाकात में ट्रस्ट के अध्यक्ष चुन्नियान मुर्मु, ट्रेजरर अंता आलोक बास्के एवं सदस्य डॉ. डुमनी माई मुर्मु सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp