Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन पहुंचे रांची, दावोस व यूके में दर्ज कराई झारखंड की जोरदार उपस्थिति

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 दिनी विदेश दौरे के बाद मंगलवार को रांची लौट आए. विदेश दौरा के दौरान सीएम ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लिया था.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 दिनी विदेश दौरे के बाद मंगलवार को रांची लौट आए. विदेश दौरा के दौरान सीएम ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लिया था. इसके बाद यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर निवेश, उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ी अहम बैठकों में हिस्सा लिया. 


दावोस में झारखंड का डंका


•    मुख्यमंत्री ने झारखंड को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक राज्य के रूप में प्रस्तुत किया.
•    वैश्विक उद्योगपतियों, निवेशकों व विशेषज्ञों से मुलाकात की.
•    राज्य में करीब 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की संभावना बनी है.

 

इंग्लैंड में महत्वपूर्ण बैठकें


•    लंदन और ऑक्सफोर्ड में निवेश, उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ी अहम बैठकों में हिस्सा लिया.
•    इंपीरियल कॉलेज लंदन के अनुसंधान केंद्रों का दौरा किया और क्रिटिकल मिनरल्स सहित वैल्यू एडेड इंडस्ट्री पर चर्चा की.
•    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट जॉन्स कॉलेज भ्रमण के दौरान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेखों का अवलोकन किया.

 

झारखंड के लिए नई दिशा

 

•    इस विदेश दौरे से झारखंड को केवल खनन आधारित राज्य की पहचान से आगे ले जाकर औद्योगिक, आईटी और हरित तकनीक के हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी.
•    निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन की भी तैयारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही