Search

नगरपालिका चुनाव 2026: इस दिन से शुरू होगा नामांकन, नाम वापसी की तारीख भी तय

Ranchi: राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत नामांकन दाखिल करने से होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि तय होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी.
 
कब से भरेंगे नामांकन, कब है आखिरी मौका

जारी कार्यक्रम के अनुसार -

नामांकन दाखिल करना शुरू: 29 जनवरी 2026 से

नामांकन भरने की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026

नामांकन पत्रों की जांच: 5 फरवरी 2026

नाम वापसी की अंतिम तारीख: 6 फरवरी 2026

चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आवंटन: 7 फरवरी 2026

मतदान और मतगणना की तारीख

मतदान : 23 फरवरी 2026

मतगणना: 27 फरवरी 2026

आयोग की अपील

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर नामांकन दाखिल करें और नियमों का पालन करें. नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी. चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग पूरी तरह तैयार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही