Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पहुंचे. यहां आयोजित 219वें उर्स में शामिल होकर उन्होंने मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी.
इसे भी पढ़ें:
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती हैं. उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होना जरूरी है.
हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने राज्य में सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना और मजबूत होने की दुआ भी मांगी.
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
