Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन ने मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं और जोहार कहा.

 

Uploaded Image

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जो अपनी उम्मीद के अनुसार परिणाम हासिल नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र निराश न हों, बल्कि और बेहतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ें. जीवन में मेहनत और निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है.

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही