Search

 
 
 

JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट : 96.9% के साथ पलामू 8वें स्थान पर बरकरार

मैट्रिक परीक्षा का परिणाम इस वर्ष भी उत्साहजनक रहा और जिले ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया. जिसमे कुल 33,884 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 32,534 सफल रहे. इस प्रकार जिले का कुल परिणाम 96.01% रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत प्रगति का संकेत देता है.
 

Palamu  : मैट्रिक परीक्षा का परिणाम इस वर्ष भी उत्साहजनक रहा और जिले ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया. जिसमे कुल 33,884 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 32,534 सफल रहे. इस प्रकार जिले का कुल परिणाम 96.01% रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत प्रगति का संकेत देता है.

 

राज्य स्तर पर पलामू जिला आठवें स्थान पर रहा. हालांकि यह स्थान पिछले वर्ष की तरह ही बना हुआ है, लेकिन सफलता प्रतिशत में सुधार यह दर्शाता है कि जिले के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रतिस्पर्धा में मजबूती से टिके हुए हैं.

 

रिजल्ट घोषित होते ही जिले भर में खुशी का माहौल देखने को मिला. सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर संतोष जताया. कई स्थानों पर छात्रों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की.

 

अगर पिछले वर्षों पर नजर डालें तो पलामू का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है. वर्ष 2024 में सफलता दर 91.90% थी, जबकि 2025 में इसमें करीब 3.2% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई. 2026 में यह आंकड़ा 96.01% तक पहुंच गया, जो स्पष्ट रूप से जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता और मेहनत का परिणाम है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही