Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवंगत न्यायमूर्ति को श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ें -
मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा का निधन न्याय जगत के साथ-साथ झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति है. उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है. हेमंत सोरेन ने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक में डूबे परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

