Search

 
 
 

Gumla News : ACB ने पालकोट से मनरेगा BPO हरीश प्रजापति को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Gumla News : BPO के खिलाफ रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत ACB को मिली थी. शिकायत की प्रारंभिक जांच और सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की रणनीति तैयार की. इसके बाद टीम पालकोट पहुंची और प्रखंड कार्यालय में कार्रवाई करते हुए हरीश प्रजापति को अपने कब्जे में ले लिया.
 
एसीबी कार्यालय की फाइल फोटो

Gumla News :   झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एजेंसी ने गुमला जिले के पालकोट प्रखंड से मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हरीश प्रजापति को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. रांची से पहुंची ACB की टीम ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया.

 

 

जानकारी के मुताबिक, BPO के खिलाफ रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत ACB को मिली थी. शिकायत की प्रारंभिक जांच और सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की रणनीति तैयार की. इसके बाद टीम पालकोट पहुंची और प्रखंड कार्यालय से हरीश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया.

 

एसीबी की टीम आरोपी BPO को अपने साथ रांची ले गई, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ACB की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही