Search

 
 
 

रोजगार और नए निवेश पर CM हेमंत सोरेन का फोकस, IT से Nuclear Energy तक पर हुई चर्चा

Ranchi News: मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत में Global Capability Centres (GCCs) शुरू करने और IT, AI, Semiconductors, Nuclear Energy और Advanced Manufacturing जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. इन क्षेत्रों में काम बढ़ने से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में निवेश को लेकर हुई बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा.
 
बातचीत का तस्वीर

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में RMZ Infrastructure के अध्यक्ष दीपक छाबड़िया से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड में निवेश की संभावनाओं और रोजगार के नए अवसरों को लेकर चर्चा हुई.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत में Global Capability Centres (GCCs) शुरू करने और IT, AI, Semiconductors, Nuclear Energy और Advanced Manufacturing जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. इन क्षेत्रों में काम बढ़ने से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें -

 https://lagatar.in/prolonged-unjustified-separation-from-ones-wife-constitutes-mental-cruelty-hc

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में निवेश को लेकर हुई बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा. सरकार का प्रयास है कि राज्य में नए निवेश आएं और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में काफी क्षमता है. उन्हें नई और भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में काम करने के अवसर देने की जरूरत है. इससे राज्य देश की विकास यात्रा और आने वाली नई तकनीकों में अपनी भूमिका मजबूत कर सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही