Search

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया झंडोत्तोलन, बोले भर्ती परीक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार

Ranchi : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया. उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और राज्य की जनता को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि आजादी का मतलब हर युवा की शिक्षा, किसान की समृद्धि और सभी को न्याय मिलना है। 15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है.
 
  • – एमएसएमई और महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा.

Ranchi : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया. उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और राज्य की जनता को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि आजादी का मतलब हर युवा की शिक्षा, किसान की समृद्धि और सभी को न्याय मिलना है। 15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है.

मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे पर बात रखी. उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी. जेपीएससी और जेएसएससी में व्यवस्था परिवर्तन का फैसला लिया गया है. गड़बड़ी करने वाला कितना भी रसूखदार हो, उस पर सख्त कार्रवाई होगी. पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और समयबद्ध बनेगी. इसमें छात्र, शिक्षक और अभिभावक भी अपने सुझाव दें.

सीएम ने रोजगार और अर्थव्यवस्था पर आंकड़े पेश किए. उन्होंने बताया कि राज्य में 16 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां चल रही हैं. इनमें 60 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. स्थानीय संसाधनों पर उद्योग लगाकर 22,000 से अधिक लोगों को काम दिया जाएगा. कृषि और बागवानी को बढ़ावा मिल रहा है. जोहार रागी मिशन से 35,000 से ज्यादा किसानों को आजीविका मिल रही है.

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं में आत्मनिर्भरता आई है. महिलाओं को किसान उत्पादक संगठनों में भी आगे लाया जाएगा. स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्पताल, टेलीमेडिसिन और डिजिटल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकास कागजों में नहीं, बल्कि जनता के जीवन में दिखना चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही