Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने किया राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी मैदान में 6 दिवसीय राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का शुभारंभ हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को 7 से 12 जनवरी तक चलने वाले खादी मेले के उद्घाटन किया. खादी मेला सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा. मेले के उद्घाटन के मौके पर सीएम ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं बापू के विचार, सिद्धांत, उद्देश्य से जुड़ा है. यह सूत कातने से लेकर खादी बुनने तक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ता है. आज राज्य में करीब 2 लाख से अधिक सखी मंडल की महिलाएं पलाश एवं आजीविका ब्रांड के विभिन्न कार्यों से जुड़ कर अपनी आजीविका को सशक्त बना रही हैं. सरकार राज्य के पारंपरिक शिल्पकार एवं हस्त निर्मित कारीगरी, आदिवासी ज्वेलरी, डोकरा आर्ट, जुट क्राफ्ट, हैंडलूम, बस के उत्पाद आदि को बाजार उपलब्ध करने के लिए प्रयासरत है. इसे पढ़ें-चेन्नई">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-returned-to-ranchi-from-chennai/">चेन्नई

से रांची लौटे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, चर्चाओं का बाजार गर्म
[caption id="attachment_829818" align="aligncenter" width="509"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/webform7-13.jpg"

alt="" width="509" height="339" /> उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते सीएम हेमंत सोरेन[/caption]

शिल्पकारों एवं बुनकरों को बेहतरीन मंच देता है महोत्सव

सीएम ने कहा कि खादी मेला झारखंड और दूसरे राज्यों से आए बुनकरों और हस्त शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं ग्राम उद्योग सामानों के प्रदर्शन एवं बिक्री का समेकित मंच है। यह एक बेहतरीन अवसर है जहां हुनर और मेहनत एक साथ रंग बिखेरती है. झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड खादी के प्रचार-प्रसार एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है. ग्रामीण जनमानस और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है. मुख्यमंत्री ने महोत्सव में लगे विभिन्न स्टॉलों का भी जायज़ा लिया. इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सांसद संजय सेठ, महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, सीएम के प्रधान सचिव वंदना दादेल, सीएम के सचिव विनय चौबे, उद्योग सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, खादी बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मजिस्ट्रेट">https://lagatar.in/magistrate-started-ticket-checking-campaign-many-news-from-dhanbad-including-2454-passengers-without-ticket/">मजिस्ट्रेट

ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकक धराये 2454  यात्री समेत धनबाद की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही