Search

 
 
 

रिसालदार बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई, फिर दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन

Ranchi News : मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन निजी दौरे पर दिल्ली गए हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 अगस्त की रात सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. दिल्ली जाने से पहले उन्होंने रांची में रिसालदार बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई. इसके बाद वह एयरपोर्ट पहुंचे और सेवा विमान से दिल्ली चले गए.

 

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन निजी दौरे पर दिल्ली गए हैं.

 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के 1 सितंबर को दिल्ली से रांची लौटने की संभावना है. उनके दिल्ली दौरे के दौरान किसी राजनीतिक या आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही