Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, बोले-सभी शहीदों के स्मारक होंगे विकसित

Ranchi :  झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे. सीएम ने अपने बड़े भाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन का झारखंड आंदोलन और झामुमो की मजबूती में अहम योगदान रहा. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुर्गा सोरेन सहित राज्य के सभी शहीदों को सम्मान देने का काम कर रही है. कोई भी उपेक्षित नहीं रहेगा. सभी शहीदों के स्मारक स्थलों को विकसित किया जायेगा. इस मौके पर मंत्री हफीजुल अंसारी, विधायक एवं दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन, अभिषेक कुमार पिंटू, विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, मुस्ताक आलम, हेमलाल मेहता सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही