Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन पैतृक गांव पहुंचे, बाहा पर्व में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित बाहा पर्व में सपरिवार शामिल हुए. इस अवसर पर वे ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित बाहा पर्व में सपरिवार शामिल हुए. इस अवसर पर वे ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.

परंपरा के अनुसार पूजन का कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने निवास स्थान से ग्रामीणों के साथ पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे और बहा पूजा में भाग लिया.

 

Uploaded Image

मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने से नेमरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में खासा उत्साह देखा गया. ग्रामीण ढोल-नगाड़ा और मांदर बजाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान तक पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया.

 

Uploaded Image

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे हैं. उनके गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं. इस मौके पर उन्होंने सभी को बाहा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही