Search

CM हेमंत सोरेन ने जिलिंगोड़ा पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते को दी श्रद्धांजलि

Seraikela: सीएम हेमंत सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिला के जिलिंगोड़ा पहुंचे. वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की. यहां बता दें कि दिवंगत वीर सोरेन,  बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे.
 
मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं. उन्होंने चंपाई सोरेन, बाबूलाल सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया.

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें. उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही