Search

 
 
 

नीदरलैंड से मंगाये गये 8 लाख के नशे की खेप के साथ 3 तस्कर रांची से अरेस्ट

Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के सामान की खरीदी बिक्री के मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के नाम कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा है. ये लोग सुखदेव नगर इलाके का रहने वाले हैं. वहीं अन्य गिरफ्तार तस्करों के नाम कृष्ण कुमार महतो है. वह पुंदाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
 

Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के सामान की खरीदी बिक्री के मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के नाम कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा है. ये लोग सुखदेव नगर इलाके का रहने वाले हैं. वहीं अन्य गिरफ्तार तस्करों के नाम कृष्ण कुमार महतो है. वह पुंदाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

 

रांची के युवाओं में इन दिनों विदेशी नशा करने का प्रचलन बढ़ गया है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी डार्क वेब के माध्यम से मादक पदार्थ पार्सल के माध्यम से मनाया गया है. यह मादक पदार्थ ओझा मार्केट के पास डिलीवर होना है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गठन किया गया. 

Uploaded Image

 

छापेमारी टीम जब ओझा मार्केट के पास पहुंची तो लाल कपड़ा पहना हुआ एक स्कूटी सवार युवक आया. उसने मादक पदार्थ को रिसिव किया और कुछ दूर आगे बढ़ा ही था कि पुलिस टीम ने उसे रोका गया और नाम-पता पूछा.

 

इसपर उसने अपना नाम कुमार अभिषेक बताया. इसके बाद उसकी विधिवत तलाशी ली गयी तो  उसके पास से एक सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ, जिस पर एक टिकट सटा, टिकट पर नीदरलैंड इंटरनेशनल लिखा हुआ था. पुलिस ने लिफाफा खोला तो बेल्जियन ग्रीटिंग्स कार्ड पाया गया. कार्ड खोलने पर 100 पैच का एक रंग-बिरंगा कागज पाया गया. 


पुलिस ने इसके बाद अभिषेक से पूछताछ की तो बताया कि लिफाफे के अंदर LSD (Lysergic Acid Diethylamide) नामक मादक पदार्थ है. इसे मैं अविनाश के साथ मिलकर डार्क वेब से क्रिप्टोकरंसी  द्वारा पेमेंट कर नीदरलैंड से डाक के माध्यम से एलएसडी (मादक पदार्थ) मंगाया है. जिसका वजन 12.80 ग्राम, सिल्वर पेपर सहित वजन 02.23 ग्राम और LSD का कुल वजन 01.74 ग्राम पाया गया. जिसका अनुमानित मूल्य आठ लाख है. 

 


वहीं एक अन्य मामले में कृष्ण कुमार महतो ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करता सुखदेव नगर से पकड़ा गया था. इस मामले में पुलिस ने 253 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही