Search

 
 
 

झारखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी,  मार्च में कई DSP का हो सकता है तबादला

Ranchi: झारखंड में पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार मार्च में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर सकती है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय स्तर पर मंथन जारी है
 

Ranchi: झारखंड में पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार मार्च में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर सकती है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय स्तर पर मंथन जारी है और संभावित तबादला सूची को अंतिम रूप दिए जाने की चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि मार्च महीने में ही ट्रांसफर पोस्टिंग की जाएगी. 

 

39 वेटिंग डीएसपी और 64 प्रमोटेड अधिकारियों की होगी पोस्टिंग


सूत्रों का कहना है कि करीब 39 डीएसपी ऐसे हैं, जो लंबे समय से वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं. वहीं 64 इंस्पेक्टर हाल ही में डीएसपी पद पर प्रमोट किए गए हैं. इन सभी अधिकारियों को मार्च में होने वाले तबादला आदेश के तहत विभिन्न जिलों और ईकाइयों में पदस्थापित किया जा सकता है. विभागीय स्तर पर इन अधिकारियों की सेवा विवरणी, अनुभव और जिलों की आवश्यकता के आधार पर सूची तैयार की जा रही है.

 

कई प्रमोटेड अधिकारियों को अब तक फील्ड पोस्टिंग नहीं मिल पाने से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा था. ऐसे में सरकार एक साथ व्यापक फेरबदल कर संतुलन बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

 

बता दें कि हालिया प्रमोशन और विभागीय पुनर्गठन के बाद कई ईकाइयों में डीएसपी स्तर के पद खाली हो गए हैं. अपराध शाखा, ट्रैफिक, विशेष शाखा और जिला बल में रिक्त पदों को भरने के लिए भी मार्च में तबादला सूची जारी होने की उम्मीद है. सरकार चाहती है कि सभी महत्वपूर्ण पदों पर नियमित तैनाती हो ताकि पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही