Search

 
 
 

ईडी के समन के बाद बीमार पड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह

चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह आज पूछताछ के लिए ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर नहीं हुए. बताया जाता है कि उन्होंने ईडी कार्यालय में हाजिर होने के बदले अपने बीमार होने की सूचना भेज दी है. एलबी सिंह के भाई कुंभ नाथ सिंह भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे.
 

Ranchi :  चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह आज पूछताछ के लिए ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर नहीं हुए. बताया जाता है कि उन्होंने ईडी कार्यालय में हाजिर होने के बदले अपने बीमार होने की सूचना भेज दी है. एलबी सिंह के भाई कुंभ नाथ सिंह भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे. (एलबी सिंह से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

 

 

उल्लेखनीय है कि कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी ने पिछले दिनों एलबी सिंह, कुंभ नाथ सिंह सहित अन्य कोयला व्यापारियों के ठिकानो पर छापा मारा था. उसी दिन कोलकाता ईडी ने भी ईसीएल कोयला घोटाले से जुड़े मामले में कोलकाता में अनुप माझी उर्फ लाला के कोयला सिंडिकेट पर छापा मारा था.

 

 

बताया जाता है कि लाला के कोयले का कारोबार से झारखंड के भी कुछ कोयला व्यापारी संबंधित है. झारखंड ईडी ने छापामारी के दौरान मिले तथ्यों सहित अन्य कोयला कारोबारियों से पूछताछ के आधार पर मिली सूचनाओं के मामले में आगे की जांच के लिए एलबी सिंह व कुंभ नाथ सिंह को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन दोनों में से कोई पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही