Search

कोयला घोटाला में एलबी सिंह को ईडी का समन

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान एलबी सिंह को समन जारी किया है. एलबी सिंह को दो दिनों बाद ईडी कार्यालय रांची में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. कुंभनाथ सिंह आज पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ.
 
उल्लेखनीय है कि ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह उसके भाई कुंभ नाथ सिंह सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था. जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. 

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी सहित दस्तावेज के आधार पर पूछताछ के लिए ईडी ने कुंभनाथ सिंह को समन भेज कर 24 फरवरी को हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ. ईडी ने कोयला घोटाले में आगे की जांच के लिए एलबी सिंह को समन भेज कर पूछताछ के लिए ईडी के रांची स्थिति कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही