Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोबास मशीन का उद्घाटन कर लौटे सीएम हेमंत सोरेन, मुख्य कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान RIMS में आज कोबास मशीन, पीएसए प्लांट, सेंट्रल लैब और 256 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था. बकायदा पूरे कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी थी. सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई थी. लेकिन रांची के सांसद संजय सेठ ने पीएसए प्लांट के उद्घाटन का विरोध किया. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया. देखें वीडियो

रिम्स पहुंचे सीएम, सिर्फ कोबास मशीन का उद्घाटन कर लौट गए

हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया. जिसके बाद वो रिम्स पहुंचे और कोरोना व अन्य वायरस की जांच लिए लगाये गए कोबास मशीन का उद्घाटन कर लौट गए.

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में आयोजित है मुख्य कार्यक्रम

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में किया गया. यहां से ऑनलाइन 19 जिलों के में लगे पीएम केयर्स फंड से पीएसए प्लांट का उद्घाटन होना था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहीं से सभी जिलों के लोगों को संबोधित भी करते, लेकिन बीजेपी के सांसद के विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया.

ट्रामा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में ये है मौजूद

स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह, स्वास विभाग के संयुक्त सचिव डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, निदेशक रिम्स डॉ कामेश्वर प्रसाद, एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भुवनेश प्रताप,  प्रभारी कुलपति कामिनी कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद हैं. रिम्स में आयोजित इस कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ और कांके के विधायक समरी लाल को भी भाग लेना था, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. वही रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी महत्वपूर्ण काम के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. इसे भी पढ़ें- PSA">https://lagatar.in/inauguration-of-psa-plant-sanjay-seth-protested-said-the-plant-is-made-of-pm-cares-fund-it-is-incomprehensible-to-inaugurate-cm/">PSA

 प्लांट का उद्घाटन: संजय सेठ ने किया विरोध, कहा- PM केयर्स फंड से बना है प्लांट, सीएम का उद्घाटन करना समझ से परे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही