Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PSA प्लांट का उद्घाटन: संजय सेठ ने किया विरोध, कहा- PM केयर्स फंड से बना है प्लांट, सीएम का उद्घाटन करना समझ से परे

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में बने ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह का रांची सांसद संजय सेठ ने विरोध किया है. सांसद ने कहा कि झारखंड में सभी ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर्स फंड से बने हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा अपने स्तर से इसका लोकार्पण किया जाना समझ से परे है. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को अंतिम रूप देते हुए पीएम केयर्स फंड से देश भर में PSA Plant का निर्माण हुआ. इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री 07 अक्टूबर को करने वाले हैं. झारखंड में भी ऐसे 27 PSA का निर्माण पीएम केयर्स फंड से हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण तिथि से एक दिन पहले राज्य सरकार द्वारा लोकार्पण किया जाना समझ से परे है. इसे भी पढ़ें-Breaking">https://lagatar.in/breaking-protest-against-priyankas-arrest-hundreds-of-congressmen-will-go-to-up-today-along-with-ministers-badal-and-banna-gupta-under-the-leadership-of-rajesh-thakur/">Breaking

: प्रियंका की गिरफ्तारी का विरोध, राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री बादल और बन्ना गुप्ता के साथ सैकड़ों कांग्रेसी आज जाएंगे यूपी
[caption id="attachment_166599" align="aligncenter" width="731"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/रांची-सांसद-संजय-सेठ-फाइल-300x167.jpg"

alt="" width="731" height="407" /> रांची सांसद संजय सेठ (फाइल)[/caption]

लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का हो रहा अपमान

संजय सेठ ने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री करना क्या चाह रहे हैं? यह लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का अपमान है. जब राष्ट्र स्तर पर एक साथ सभी PSA का लोकार्पण होना तय हुआ तो फिर झारखंड सरकार के द्वारा ऐसा किया जाना, सीधे-सीधे प्रधानमंत्री जी का अपमान है. प्रधानमंत्री का अपमान जनता नहीं सहन करेगी. झारखंड सरकार एक तरफ केंद्र के द्वारा पैसा और संसाधन नहीं दिये जाने का रोना रोती है, तो दूसरी तरफ केंद्र के ही संसाधनों का खुद से लोकार्पण करके माल महाराज का मिर्जा खेले होली वाले कहावत को चरितार्थ कर रही है.

राज्य में 27 पीएसए प्लांट लगाये गये हैं

गौरतलब है कि राज्य के 19 जिलों में पीएम केयर्स फंड का उपयोग किया गया है. केंद्र से मिले इस फंड से इन चयनित जिलों में 27 जगहों पर पीएसए प्लांट लगाये गये हैं. इससे कोरोना संक्रमितों और अन्य रोगियों को अस्पतालों में लगातार">http://lagatar.in">लगातार

ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी. सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य स्तरीय कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं. इसमें पीएसए प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम भी शामिल है. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन संजय सेठ ने इसे केंद्र सरकार का अपमान बताते हुए इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें-टाटा,">https://lagatar.in/along-with-tata-adani-and-ambani-investors-also-bat-bat-earned-5-lakh-crores-in-two-days/">टाटा,

अडानी और अंबानी के साथ निवेशकों की भी बल्ले-बल्ले, दो दिन में कमाये 5 लाख करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही