Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन ने श्राद्धकर्म की तैयारियों का लिया जायजा, विधायकों ने जताया शोक

Ramgarh News: नेमरा गांव में श्राद्धकर्म की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. राज्यभर से लोग सीएम की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहुंच रहे हैं.
 
सीएम के साथ जनप्रतिनिधि

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के श्राद्धकर्म की तैयारियों का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें: 

इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कई जनप्रतिनिधि उनके पैतृक आवास पहुंचे. इसी क्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद, विधायक शत्रुघ्न महतो एवं विधायक रोशन लाल चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की.

 

इस दौरान तीनों विधायकों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. साथ ही मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की.

 

विधायकों ने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. नेमरा स्थित पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही