Search

 
 
 

स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की प्रतिमा का  सीएम हेमंत सोरेन ने किया अनावरण

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रातू स्थित छोटानागपुर फन कैसल पार्क परिसर में स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में रांची में भी स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की भव्य प्रतिमा का निर्माण राज्य सरकार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरव की बात है कि कुछ वक्त उन्होंने युवराज साहब के साथ बिताया था.आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में सदैव रहेगी. आज उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इसे भी पढ़ें-कई">https://lagatar.in/many-famous-olympian-athletes-will-gather-in-ranchi-will-participate-in-the-national-race-walk/">कई

नामी ओलंपियन एथलीट रांची में जुटेंगे, लेंगे नेशनल रेस वॉक में भाग मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज साहब जैसे जिंदादिल व्यक्ति बहुत कम मिलते हैं. युवराज सिर्फ राजा परिवार की वजह से नहीं पहचाने जाते थे बल्कि अपने कुशल व्यवहार और अपने विचार से वे लोगों के दिलों में बसते थे.आज उनकी प्रतिमा को देखकर ऐसा महसूस हुआ जैसे वे साक्षात हमारे बीच खड़े हैं. पुराने दिनों की यादें ताजा हो उठी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज की बड़ी दीदी परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं. मैं चाहता हूं कि युवराज के सपने और युवराज की परंपराओं को और आगे बढ़ाई जाए. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-lambodar-mahto-said-nature-festival-sarhul-gives-the-message-of-environmental-protection/">बेरमो

: लंबोदर महतो ने कहा- प्रकृति पर्व सरहुल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,पद्मश्री मधु मंसूरी, राजा  मानवेंद्र सिंह, राजा रणविजय सिंह, माधुरी मंजरी देवी, अजय नाथ शाहदेव, चंद्र बिक्रम शाहदेव्, राजेश नाथ शाहदेव, श्री नितेश नाथ शाहदेव, उज्जवल नाथ शाहदेव सहित राज परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही