Search

 
 
 

बड़ी खबर : सीएम हेमंत सोरेन आज नहीं जायेंगे ईडी ऑफिस

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन आज शनिवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी सीएम ईडी को व्यस्तता का हवाला देकर उपस्थित नहीं होंगे. हेमंत सोरेन आज हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे. हालांकि सीएम के आने को लेकर एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है. (पढ़ें, संयुक्त">https://lagatar.in/in-the-united-nations-india-called-pakistan-a-habitual-criminal-asked-to-vacate-pok/">संयुक्त

राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आदतन अपराधी बताया, पीओके खाली करने को कहा)

SC ने पहले हाई कोर्ट में जाने को कहा

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. जिस पर 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को पहले हाई कोर्ट में जाने को कहा था. कोर्ट के फैसले के बाद सीएम ने याचिका वापस ले ली थी. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-is-posting-pictures-of-weapons-on-social-media/">अमन

साहू गिरोह का मयंक सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव, हथियारों की तस्वीरें कर रहा पोस्ट

चौथी बार ईडी ने सीएम को भेजा समन

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने सीएम चौथी बार समन भेजा है. ईडी ने पहली बार 14 अगस्त को सीएम को बुलाया था. उसके बाद दूसरी बार 24 अगस्त को पेश होने के लिए समन जारी किया गया. सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी के समन को चुनौती दी थी. जिसके बाद ईडी ने तीसरी बार समन जारी कर उन्हें 9 सितंबर को बुलाया. तब सीएम ने यह कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है. इसके बाद ईडी ने चौथी बार समन जारी कर 23 सिंतबर यानी आज ईडी ऑफिस आने के लिए कहा है. बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी – 25/23 (ईसीआईआर) में समन किया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-arson-in-highway-engaged-in-coal-transportation-in-ccl-nk-area/">रांची

: CCL एनके एरिया में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा में आगजनी

अवैध खनन मामले में ईडी ने सीएम से 10 घंटे तक की थी पूछताछ 

ईडी ने इससे पहले 17 नवंबर 2022 को अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान ईडी ने उनसे पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल किये थे. साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी. उस वक्त सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-income-tax-department-organized-a-seminar-for-trusts-and-societies/">हजारीबाग

: आयकर विभाग ने ट्रस्ट व सोसाइटी के लिए सेमिनार का किया आयोजन

रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की

ईडी ने जमीन घोटाले की जांच दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी. सेना के कब्जे वाली जमीन मामले की जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख था कि फर्जी नाम-पता के आधार पर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई है. रांची नगर निगम ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ईडी ने उसी प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसे भी पढ़ें : उद्घाटन">https://lagatar.in/mmchs-new-building-not-handed-over-even-after-10-months-of-inauguration/">उद्घाटन

के 10 माह बाद भी हैंडओवर नहीं हुआ एमएमसीएच का नया भवन, उठ रहे सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही