Search

CM हेमंत सोरेन का निर्देश- गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित करें

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भवन निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना के निर्माण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने विभिन्न सरकारी भवनों, कार्यालय परिसरों, आवासीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होने चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के अलावा आधुनिक और टिकाऊ निर्माण तकनीकों को अपनाने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए नियमित तकनीकी निरीक्षण कराने पर भी बल दिया.

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए मजबूत और टिकाऊ आधारभूत संरचना आवश्यक है. इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए. बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव अरवा राजकमल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही