- CM हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को दी बधाई
- जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
- बोले-समय के साथ बदल रहा पढ़ाई का तरीका
Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस के मौके पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर नमन किया.
इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कमियों को दूर किया जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में जरूरी सुधार भी किए जा रहे हैं. कहा कि समय के साथ पढ़ाई का तरीका बदल रहा है. AI और नई तकनीक के इस्तेमाल से पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाया जा सकता है. इससे विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार शिक्षा देने में भी मदद मिलेगी.
हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. साथ ही नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, मूल्यों और जड़ों से जुड़ी रहे, इस दिशा में भी काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जोहार कहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

