Search

 
 
 

नीति आयोग की बैठक 11 को, CM हेमंत रखेंगे झारखंड का विकास रोडमैप

केंद्र सरकार की नीति निर्माण से जुड़ी प्रमुख संस्था नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित होगी. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. झारखंड सरकार ने भी बैठक में भागीदारी को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है.
 

Ranchi :  केंद्र सरकार की नीति निर्माण से जुड़ी प्रमुख संस्था नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित होगी. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. झारखंड सरकार ने भी बैठक में भागीदारी को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है.

 

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की सूची नीति आयोग को भेज दी गई है. इस संबंध में नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि छिब्बर ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजकर बैठक की रूपरेखा और एजेंडा की जानकारी दी है.

 

इस वर्ष बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत के लिए मानव पूंजी रखा गया है. साथ ही दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में सामने आई प्राथमिकताओं और सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी.

 

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड का नेतृत्व करेंगे. उनके साथ मुख्य सचिव अविनाश कुमार, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, दिल्ली स्थित झारखंड के रेसिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और योजना एवं विकास विभाग की अपर सचिव विजया जाधव भी शामिल होंगी.

 

नीति आयोग की ओर से मुख्यमंत्री को बैठक में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी भेजा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यों के विकास, मानव संसाधन सशक्तीकरण और सुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही