Search

 
 
 

Palamu News : 18 दिन बाद रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

चर्चित रामपुर गोलीकांड के 18 दिन बाद मुख्य आरोपी मंटू सिंह ने मंगलवार को अदालत में सरेंडर कर दिया. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के सरेंडर करने के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है.
 

Palamu :  चर्चित रामपुर गोलीकांड के 18 दिन बाद मुख्य आरोपी मंटू सिंह ने मंगलवार को अदालत में सरेंडर कर दिया. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के सरेंडर करने के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है. 

 

बताते चलें कि 23 मई को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई थी, जिसमें सिकंदर चौधरी की मौत हो गई थी. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे. मामले में 17 नामजद व 25 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज किया गया था.

 

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज दिया था. हालांकि मामले का मुख्य आरोपी मंटू सिंह फरार था. लगातार पुलिस दबिश और कानूनी कार्रवाई के बीच आखिरकार घटना के 18 दिन बाद मंटू सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.

 

पुलिस और प्रशासन की नजर अब मामले के अन्य आरोपियों और जांच के शेष बिंदुओं पर बनी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही