Search

 
 
 

Latehar News : हाइवा की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

जिले के बालूमाथ थाना के झाबार बिरहोर टोला में एक अनियंत्रित हाइवा के चपेट में  आकर एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Latehar : जिले के बालूमाथ थाना के झाबार बिरहोर टोला में एक अनियंत्रित हाइवा के चपेट में  आकर एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान इंद्रदेव के रूप में हुई है.यह घटना सोमवार की रात की है. इस घटना से गुस्‍साये लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मीलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बात की. लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजा और नौकरी की मांग को ले कर अड़े थे. 

 

समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि झाबर बिरहोर टोला के इंद्रदेव निवासी पानी लेने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्‍हें अपनी चपेट में ले लिया. 

 

हाइवा साइडिंग से कोयला अनलोड कर लौट रहा था. इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में मंगलवार की सुबह से ही सड़क जाम कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हाइवा किसी ने किसी को अपनी चपेट में लेता है. कोयला परिवहन कराने वाले कपंनी और प्रशासन से कोयला परिवहन के लिए अन्‍य वैकल्पिक रास्‍ता की मांग की गयी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही