Search

पत्नी का आरोप : CM योगी की सुरक्षा में तैनाती का दावा कर प्रभाव जताते हैं एयरफोर्स अधिकारी पति, जमीन कब्जाने की कर रहे कोशिश, रातू थाना में FIR

  • पत्नी ने लगाए जमीन हड़पने व प्रताड़ना के आरोप

Ranchi :  एयर फोर्स अधिकारी अभिनव सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ रातू थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. यह प्राथमिकी अभिनव की पत्नी डॉ. अमितु सिंह की शिकायत पर दर्ज हुई है, जिसमें जमीन हड़पने की कोशिश, मारपीट, धमकी, आर्थिक शोषण और स्त्रीधन वापस नहीं करने जैसे आरोप लगाए गए हैं. पत्नी अमितु सिंह का आरोप है कि अभिनव सिंह खुद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात होने का दावा करते हैं और इसका फायदा उठाते हैं.

 

डॉ. अमितु सिंह ने बताया कि उनके पति अक्सर खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात बताकर लोगों पर प्रभाव जमाने का प्रयास करते हैं. उन्होंने पति के इस दावे की जांच की मांग की है. 

 

रातू थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अमितु सिंह ने वर्ष 2024 में अपने पिता से प्राप्त राशि से रातू में छह डिसमिल जमीन खरीदी थी.  6 जून को जमीन का निरीक्षण करने के दौरान उनके पति अभिनव सिंह, सास आशा देवी, ससुर अनिल कुमार सिंह और ननद मनीषा कुमारी ने जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया.

 

जब अमितु सिंह ने इसका विरोध किया जो उन्हें मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई. अमितु सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के समय मिले आभूषण और स्त्रीधन अब भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं. साथ ही करीब 17 लाख रुपये वापस नहीं किए जा रहे हैं और उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है.

 

बता दें कि कुछ दिन पहले अमितु सिंह के पति अभिनव सिंह ने उन पर कई तरह के आरोप लगाते हुए रातू थाना में एफआईआर दर्ज कराया था. फिलहाल पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//