Search

 
 
 

पहले अडानी-अंबानी, अब भाजपा नाथवानी को झारखंड पर थोप रही : इरफान अंसारी

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा समर्थित और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी पर तीखा निशाना साधा है.
 

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा समर्थित और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि झारखंड के सम्मान और स्वाभिमान से बढ़कर कुछ नहीं है. राज्य के प्रतिनिधित्व का अधिकार झारखंड के लोगों को ही मिलना चाहिए.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि विधानसभा में उनकी कई भाजपा विधायकों से मुलाकात हुई. इस दौरान उन्होंने उनसे किसी दबाव, भय या दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए झारखंड के हित में निर्णय लेने का आग्रह किया.

 

मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले अडानी और अंबानी की राजनीति लेकर आई और अब परिमल नाथवानी को झारखंड पर थोपने का प्रयास कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या झारखंड में योग्य, शिक्षित और संघर्षशील लोगों की कमी है, जो बाहरी उम्मीदवारों को आगे किया जा रहा है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पहले नाथवानी की आलोचना करते थे, लेकिन आज उनका समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने भाजपा विधायकों और सांसदों से महागठबंधन उम्मीदवार प्रणव झा का समर्थन करने की अपील की.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का प्रतिनिधित्व ऐसा व्यक्ति करे जो राज्य की संस्कृति, सोच और हितों को बेहतर ढंग से समझता हो. उन्होंने विश्वास जताया कि कई विधायक दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर झारखंड के सम्मान और भविष्य को प्राथमिकता देंगे.

 

मंत्री ने कहा कि झारखंड बिकाऊ नहीं है, झारखंड झुकने वाला नहीं है और राज्य अपना सम्मान व अधिकार खुद तय करेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही