Search

 
 
 

Giridih News :  अनुसंधान में लापरवाही बरतने पर पचंबा थाना के SI प्रशांत कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित

जिले के पचंबा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (SI) प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई एक मामले के अनुसंधान में गंभीर लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में किया गया है. एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
 

Giridih : जिले के पचंबा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (SI) प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई एक मामले के अनुसंधान में गंभीर लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में किया गया है. एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, एक मामले के अनुसंधान को लेकर शिकायत सामने आने के बाद डीएसपी टू आर. के. राणा ने SI प्रशांत कुमार से स्पष्टीकरण मांगा था.  जांच के दौरान उनके कार्यों में गंभीर त्रुटियां और लापरवाही पाए जाने के बाद मामला आरक्षी अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के समक्ष पहुंचा. 

 

उपलब्ध तथ्यों और जवाब की समीक्षा के बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया. पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को महज एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि पूरे महकमे के लिए एक स्पष्ट चेतावनी माना जा रहा है.

 

एसपी ने स्पष्ट कहा है कि जनता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में लापरवाही, कर्तव्यहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. सूत्रों की मानें तो मामले की विभागीय जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कार्रवाई की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही