Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

172 एमओ और 297 सीएचओ को सीएम हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र, बुधवार को रिम्स में कार्यक्रम

Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की सुधार की दिशा में वर्तमान सरकार काम कर रही है. इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 172 चिकित्सा पदाधिकारियों और 297 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. बता दें कि चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर साक्षात्कार के माध्यम से हुई है. झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा साक्षात्कार के आधार पर चिकित्सा पदाधिकारियों का चयन किया गया था. झारखंड राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी मूलकोटि के पदों पर नियमित नियुक्ति परीक्षा विज्ञापन संख्या 07/2021 एवं चिकित्सा पदाधिकारी मूलकोटि के पद पर बैकलॉग नियुक्ति परीक्षा विज्ञापन संख्या 08/2021 के परीक्षा फल का प्रकाशन 6 दिसंबर 2022 को किया गया था. इसे पढ़ें- बिरहोर">https://lagatar.in/campaign-to-educate-birhor-children-five-children-marked-for-enrollment-in-school/">बिरहोर

बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम, स्कूल में नामांकन के लिए पांच बच्चे चिह्नित

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री रहेंगे मौजूद

वहीं रिम्स में आयोजित इस कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहेंगे. चिकित्सा पदाधिकारियों की स्थायी जबकि सामुदायिक स्वास्थ पदाधिकारियों की नियुक्ति अनुबंध पर होगी. आयुष विभाग के तहत 297 सीएचओ अपनी सेवा राज्य के विभिन्न हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में देंगे. आयुष विभाग के निदेशक डॉ फजलुस समी ने इसकी जानकारी दी है.

एकेडमिक भवन और कई मशीनों का करेंगे उद्घाटन

रिम्स के एकेडमिक भवन सहित कई मशीनों का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. भवन के लोकार्पण के बाद कैथ लैब, एक फोर डी इको मशीन और 128 स्लाइस के सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे. इसे भी पढ़ें-  टोरी">https://lagatar.in/rani-durgavati-devi-of-tory-state-passes-away-wave-of-mourning/">टोरी

स्टेट की रानी दुर्गावती देवी का निधन, शोक की लहर

विधि व्यवस्था संधारण के लिए आयुष निदेशक ने लिखा पत्र

वहीं रिम्स में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बरियातू थाने को विधि व्यवस्था संधारण के लिए आयुष निदेशक ने थाना प्रभारी को पत्र लिखा है. [wpse_comments_template]              

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही