Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत ने गुजरात के सीएम रुपाणी को लिखा खुला पत्रः ससमय ऑक्सीजन,टैंकों और सिलेंडरों की डिलीवरी का अनुरोध

Ranchi:  राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देख हेमंत सरकार ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में हर संभव कदम उठा रही है. इस कड़ी में गुजरात की कुछ कंपनी/ निर्माताओं से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन, टैंकों, सिलेंडरों और वेपोराइज़र की खऱीद को लेकर झारखंड ने पहल की है. लेकिन इन निर्माताओं द्वारा डिलीवरी में काफी देरी की जा रही है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/CM-2.jpg"

alt="" class="wp-image-55492"/>
सीएम हेमंत सोरेन ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के नाम लिखा खुला पत्र

इसपर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी को खुला पत्र लिखा है. पत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजय रूपानी से अनुरोध किया है कि वे इस संकट की घड़ी में साथ दें. साथ ही ससमय आवश्यक मेडिकल सेवा वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में मिलजुल काम करें.

हेमंत ने गुजरात के सीएम को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी जैसी संकट से जुझ रहा है. ऐसे में यह जरूरी है कि पूरा देश साथ मिलकर काम करे. कोरोना के इलाज में वर्तमान में झारखंड सरप्लस मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहा है. हालांकि हमारे राज्य में अभी इन ऑक्सीजन टैंकों व सिलेडंर की कमी से जूझ रहा है.

ऐसे में कोरोना चेन को तोड़ने में काफी परेशानी हो रही है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने गुजरात के कुछ निर्माताओं से इन आपूर्ति कराने को लेकर संपर्क किया था. हालांकि अभी इसमें काफी देरी हो रही है. दूसरी तरफ राज्य में कोरोना महामारी का संकट काफी बढ़ गया है. ऐसे में यह जरूरी है कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करें, ताकि जल्द से जल्द झारखंड को निर्माताओं से आपूर्ति मिल सकें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही