Search

एक्शन में सीएमः गलत ढंग से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मामले में दिया जांच का आदेश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गलत ढंग से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाए लोगों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. बताते चलें कि कई ने राज्य के सरकारी व निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में यूजी तथा पीजी के चिकित्सा पाठ्यक्रमों में गलत जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी एवं ईडब्लूएस प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश पा लिया था.
 
इसपर सीएम ने संज्ञान लेते हुए अंतर विभागीय समिति गठित कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया है. जांच प्रतिवेदन के आलोक में सीआईडी द्वारा एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करने का  भी आदेश दिया है. 
साथ ही मुख्यमंत्री ने Stray Round  काउंसलिंग की तिथि बढ़ाने के लिए भारत सरकार को पत्र भेजने का निर्देश दिया है ताकि जांच के उपरांत Stray Round की काउंसलिंग की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही