Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला जाकर बीमार पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के से मिले सीएम, इलाज में सहयोग का दिया भरोसा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को घाटशिला स्थित स्वर्णरेखा नर्सिंग होम में इलाजरत पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पूर्व मंत्री का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उन्होंने पूरी जानकारी ली. मौके पर ही हैदराबाद के विशेषज्ञ चिकित्सक से मोबाइल फोन के जरिए बेहतर इलाज को लेकर सुझाव लिये.

बास्के के परिजनों से मिले, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने बास्के के पुत्र जगदीश बास्के, मृगेंद्र बास्के, डॉ श्यामचरण बास्के और पोती डॉ सविता बास्के से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके समुचित और बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की. इस दौरान पोटका के विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मौजूद थे.

अविभाजित बिहार में कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में वन एवं कल्याण मंत्री थे बास्के

बता दें कि यदुनाथ बास्के अविभाजित बिहार में घाटशिला से वर्ष 1969- 72 तक विधायक रहे थे. वे वर्ष 1971 में मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में वन एवं कल्याण मंत्री थे. हाल के दिनों में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 30 अप्रैल को इलाज हेतु स्वर्णरेखा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें – गोली">https://lagatar.in/ssb-jawan-died-due-to-bullet-election-duty-was-engaged-in-bagodar/">गोली

लगने से SSB जवान की मौत, चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे थे बगोदर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही