Search

 
 
 

CM नीतीश ने सीतामढ़ी में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया

सीएम नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी को योजनाओं का तोहफा दिया है. सोमवार को सीएम समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीतामढ़ी के बेलसंड पहुंचे.
 

Sitamarhi : सीएम नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी को करोड़ों की योजनाओं का तोहफा दिया है. सोमवार को सीएम समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीतामढ़ी के बेलसंड पहुंचे. वहां पर उन्होंने करोड़ों की विकास योजानओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. 

 

सबसे पहले बेलसंड-मीनापुर स्थित चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ का उद्घाटन किया. फिर उन्होंने जिले में संचालित विकास योजना की समीक्षा की और जनसंवाद भी किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

 

मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सीतामढ़ी पहुंचे थे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बागमती तटबंध का निरीक्षण किया और हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली पहुंचे. इसके बाद सीएम हितनारायण विद्यालय का निरीक्षण किया और पुस्तकालय का उद्घाटन किया.

 

विदयालय में विकास से जुड़े कई स्टॉल भी लगाए गए थे. इसके बाद सीएम ने बोधायन ऑनलाइन लाइव क्लासेस की जानकारी ली. जिलाधिकारी रिची पांडेय की पहल पर शुरू की गई इस योजना के तहत प्रतिभावान शिक्षक माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम की लाइव कक्षाएं प्रदान कर रहे हैं.

 

भवन निर्माण विभाग को 321.93 की योजना, स्वास्थ्य विभाग में 6.30 करोड़, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को 8.85 की योजना, पुल 7.85 करोड़, LAEO पुपरी में 1.70 की योजना का शिलान्यास किया गया.

 

पुल निर्माण निगम में 80.44 करोड़ की लागत से 2 योजनाओं का सीएम ने उद्घाटन किया. वहीं स्वास्थ्य विभाग में 2.55 करोड़ की लागत से 5 योजना का उद्घाटन किया गया.

 

एलएईओ पुपरी में 28.94 लाख की 1 योजना, एलएईओ सीतामढ़ी के लिए 9.30 करोड़ में 3 योजना, पथ निर्माण विभाग में 89.32 करोड़ में 2 योजना, भवन निर्माण निगम 4.69 करोड़ में 1 योजना, ग्रामीण कार्य विभाग में 5.79 करोड़ में 6 योजना और पुलिस भवन निर्माण निगम में 16.19 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही