Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फरमान, अगले 72 घंटे तक पटना से बाहर ना जाये विधायक

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार की सियासत में हलचल मच गयी है. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायकों के लिए अगले 72 घंटे तक पटना में रहने का फरमान जारी कर दिया है. सीएम नीतीश का फरमान बिहार की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया जा रहा हैं. ( बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें )
इसे भी पढ़ें - पंचायत">https://lagatar.in/panchayat-elections-polling-personnel-leave-for-the-third-phase-of-voting-in-bokaro-tight-security-arrangements/">पंचायत

चुनाव : बोकारो में तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर मतदान कर्मी रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार की सियासत किस करवट लेगी, ये अगले 72 घंटों में तय हो जायेगा

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों के साथ लगातार मुलाकात कर रहे हैं. सीएम नीतीश की सक्रियता को देखते हुए सूबे में सियासी उलटफेर की चर्चा भी तेज हो गयी है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक बार फिर नीतीश कुमार पलटी मारेंगे. जेडीयू बीजेपी से अलग होकर आरजेडी के साथ सरकार बनाने की योजना बना रहे हैं?. हालांकि इन प्रश्नों का जवाब अगले 72 घंटे के बाद ही मिल सकता है. बिहार की सियासत किस करवट लेगी, ये अगले 72 घंटों में तय हो जायेगा. इसे भी पढ़ें - पंडरा">https://lagatar.in/no-action-was-taken-against-pandara-op-in-charge-there-is-an-allegation-of-beating-the-young-man-and-leaving-him-with-one-and-a-half-lakhs/">पंडरा

ओपी प्रभारी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, युवक को पीटने और डेढ़ लाख लेकर छोड़ने का है आरोप

जिसने रेड किया है, वही बता पायेगा

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार रविवार को जेडीयू कार्यालय में मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों से मुलाकात की है. इस बैठक के बाद नीतीश कुमार से लालू परिवार पर छापेमारी को लेकर सवाल किया गया. जिसपर उन्होने कहा कि जिसने रेड किया है, वही बता पायेगा. नीतीश के इस बयान को लालू परिवार पर छापेमारी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराने के रूप में देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें - साहेबगंज">https://lagatar.in/deepak-prakashs-photo-with-sahebganj-dmo-goes-viral-bjp-morph-photo-will-take-legal-action/">साहेबगंज

DMO के साथ दीपक प्रकाश की फोटो वायरल, बोली BJP- मॉर्फ फोटो, करेंगे कानूनी कार्रवाई

नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में हुए थे शामिल 

गौरतलब है कि अप्रैल में तीन ऐसे मौके आये, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक साथ नजर आये. मुलाकातों के दौरान दोनों ही नेता एक-दूसरे के साथ सहज नजर आये. इससे पहले भी कई बार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की तरफ से नीतीश कुमार को इफ्तार पार्टी में शामिल होने का न्यौता मिलता रहा है, लेकिन वे कभी इसमें शामिल होने नहीं जाते थे. इस बार नीतीश कुमार पैदल चलकर अपने घर से राबड़ी देवी के आवास इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें - क्या">https://lagatar.in/what-power-what-opposition-bureaucrats-of-jharkhand-are-coming-under-the-radar-of-public-representatives/">क्या

सत्ता – क्या विपक्ष! जनप्रतिनिधियों के रडार में आ रहे हैं झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स

बिहार में जल्द होगी सर्वदलीय बैठक

आरजेडी के बाद जेडीयू ने भी इफ्तार पार्टी दी थी. जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ उनकी दूरियां और कम हुईं. बिहार में जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बंद कमरे में बैठक की. बिहार में जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा था और नीतीश ने 24 घंटे के अंदर ही उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया था. मुलाकात के दौरान नीतीश ने तेजस्वी को विश्वास दिलाया कि वे जातीय जनगणना के पक्ष में हैं और इसके लिए जल्द ही सर्वदलीय बैठक भी बुलायेगे. इसे भी पढ़ें - रुपा">https://lagatar.in/rupa-tirkey-death-case-cbi-interrogates-family-members-pankaj-mishra-can-also-be-called-to-cbi-office/">रुपा

तिर्की मौत मामला: CBI ने की परिजनों से पूछताछ,पंकज मिश्रा भी बुलाये जा सकते हैं CBI ऑफिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही