Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार करेंगे बिहार के सभी जिलों का दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अब जल्द ही राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरे के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन से जुड़े कार्यों का अवलोकन करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अब जल्द ही राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरे के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन से जुड़े कार्यों का अवलोकन करेंगे. उनके दौरे को लेकर कार्यक्रम तैयार किए जा रहे है.


निशांत कुमार ने कहा कि बिहार के सभी जिले को घूमकर जनता से संवाद करेंगे और लोगों की समस्याएं जानेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल को मुस्कुरा कर टाल गए. इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए. वे टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि टीम इंडिया आगे भी जीत के सिलसिले को जारी रखेंगी.

 


बता दें, निशांत कुमार पटना के कंकड़बाग स्थित अपनी मां मंजू सिंह के स्मृति पार्क पहुंचे थे, यहां उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें मां की बहुत याद आती है. यदि उनकी मां आज होतीं तो उन्हें और अच्छा लगता, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही