Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रथ यात्रा मेला से प्रतिबंध हटाएं सीएम, पुनर्विचार करे सरकार : दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi : कांग्रेस की महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर मेला निकाले जाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. कांग्रेस विधायक ने विभिन्न संगठन के लोगों से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सिर्फ रथ यात्रा की मंजूरी दी है. पर भक्तों की संख्या तथा मेला आयोजन पर पाबंदी लगायी गई है. उनलोगों ने सरकार से इस पर पुनर्विचार हेतु अनुरोध किया है. ऐसे में जरूरी है कि सरकार पुनर्विचार कर जल्दी फैसला ले.

मेले पर प्रतिबंध लगाने का जिला प्रशासन का निर्णय समझ से परे

दीपिका ने कहा, पूरे राज्य में चाहे रामनवमी का मेला हो या इर्द का मेला, सभी में सरकार द्वारा छूट प्रदान किया जाता रहा है. परंतु जिला प्रशासन का रथे मेले पर पाबंदी लगाना समझ से परे है. अभी हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया भी समाप्त हुई है.

मेले से हजारों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ा है

रथ यात्रा के अवसर पर लगने वाले मेले से राज्य के 10,000 से 15,000 छोटे कारोबारियों को जीवनयापन का मौका मिलता है. ऐसे में मेले पर प्रतिबंध लगाना उनकी रोजी-रोटी छीनने जैसा है. पिछले 2 वर्षों से मेला नहीं लगने के कारण हजारों की संख्या में कारोबारी ही नहीं मेले से जुड़े हजारों कारीगरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है. ऐसे में भक्तों की आस्था एवं राज्य के छोटे कारोबारियों के विषय पर विचार करते हुए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मेला लगाने पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाने पर आवश्यक निर्देश देने पर विचार किया जाए. इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-reprimands-senior-ias-officer-avinash-kumar-know-why-he-had-to-appear-physically/">हाइकोर्ट

ने वरीय IAS अधिकारी अविनाश कुमार को लगाई फटकार, जानें क्यों सशरीर होना पड़ा हाजिर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही