Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नन्ही आलिन के अंगदान पर बोले CM- मानवता की ये सर्वोच्च मिसाल

Ranchi: झारखंड विधानसभा परिसर में प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च मिसाल है और यह समाज के लिए एक प्रेरक संदेश है. सीएम ने केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम के परिजनों की सराहना की
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड विधानसभा परिसर में प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च मिसाल है और यह समाज के लिए एक प्रेरक संदेश है. सीएम ने केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम के परिजनों की सराहना की और साथ ही उनके जज्बे को नमन करते हुए कहा कि परिवार ने जैसी हिम्मत दिखायी वो बहुत बड़ा फैसला है. सीएम ने  अंगदान के निर्णय की सराहना की और इसे साहस और संवेदनशीलता का अद्भुत उदाहरण बताया.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आलिन की असमय निधन के बाद परिवार ने जिस हिम्मत के साथ अंगदान का निर्णय लिया, वह न केवल कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने वाला कदम है, बल्कि पूरे समाज को मानवीय मूल्यों की सीख भी देता है. उन्होंने कहा कि आज देश में हजारों लोग विभिन्न अंगों के प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा में हैं और ऐसे में इस तरह के निर्णय उम्मीद की किरण बनते हैं.

 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस मानवीय पहल को सम्मान देते हुए बच्ची को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी. इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. संबंधित विश्वविद्यालय की ओर से भी परिवार के इस निर्णय को अनुकरणीय बताते हुए सम्मान प्रकट किया गया.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान महादान है और इससे किसी के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है. उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि वे अंगदान के प्रति जागरूक हों और इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को समय पर जीवनदान मिल सके.

 

उन्होंने अंत में कहा कि यह घटना समाज में करुणा, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने वाली है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही