Search

 
 
 

US ट्रेड डील : एप्सटीन फाइल, गौतम अदानी के कारण पीएम का शर्मनाक आत्मसमर्पण, बोले राहुल गांधी

अमेरिकियों को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों दी गयी? अमेरिका को भारत का तेल आयात तय करने की मंजूरी क्यों दी गयी,  भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता क्यों किया गया? यह सवाल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के समक्ष उठाये हैं.
 

New Delhi : अमेरिकियों को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों दी गयी? अमेरिका को भारत का तेल आयात तय करने की मंजूरी क्यों दी गयी,  भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता क्यों किया गया? यह सवाल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के समक्ष उठाये हैं.

 

 

राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को US ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर हल्ला बोला है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके(मोदी) शर्मनाक समर्पण के कारण अब भारत एक डेटा कॉलोनी बनकर रह जायेगा. उन्होंने एप्सटीन फाइल, गौतम अदानी का जिक्र किया. 

 

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर सदन में बजट पर चर्चा के दौरान दिये गये अपने भाषण के एक अंश का जिक्र किया है. उसमें राहुल ने  मार्शल आर्ट की आधुनिक शैली जिउ-जित्सु के ग्रिप और चोक दांव का उल्लेख किया था.


 
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,  भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद में अपने भाषण में मैंने जिउ-जित्सु का उदाहरण क्यों दिया? लिखा कि अमेरिकियों को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों दी गयी?

 

अमेरिका को हमारा तेल आयात तय करने की मंजूरी देकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता क्यों किया गया?राहुल गांधी ने मोदी सरकार से जवाब तलब किया कि बिना किसी परस्पर वादे के  हर साल 100 अरब डॉलर का अमेरिकी आयात बढ़ाने पर सहमति क्यों दी गयी?

 

राहुल गांधी ने दावा किया कि यह डील भारत को एक डेटा कॉलोनी बना देगी क्योंकि सारा डेटा अमेरिका और उसकी कंपनियों के सौंपा जा रहा है. लिखा कि मोदी जी ऐसा समझौता क्यों मानेंगे, जिसमें भारत इतना कुछ दे रहा है और बदले में बहुत कम मिलता नजर आ रहा है.  

 

राहुल गांधी ने दावा करते हुए लिखा, इस शर्मनाक आत्मसमर्पण का जवाब प्रधानमंत्री पर डाले गये ग्रिप और चोक में छिपा है.  प्रधानमंत्री के झुकने का कारण अमेरिका में गौतम अदानी के खिलाफ दर्ज मुकदमा और एप्सटीन फाइल है. प्रधानमंत्री की पैसे खर्च कर बनायी गयी छवि की डोर अब अमेरिका के हाथों में हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही