Search

 
 
 

राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे, अमित शाह टिप्पणी मामले में कहा, सभी आरोप राजनीतिक हैं

राहुल ने 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने  कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है.
 

 New Delhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में कहा कि उन पर लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं. 

 

आरोप है कि राहुल ने साल  2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय अमित शाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष अमित शाह) हत्या का आरोपी है.

 

वे आज अपना बयान दर्ज करवाने सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे.  दरअसल कोर्ट ने राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आखिरी मौका(20 फरवरी) दिया था.


खबर है कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने सफाई को लेकर आगामी तारीख 9 मार्च तय की है. राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी लगभग आधे घंटे कोर्ट में मौजूद रहे. वादी क अधिवक्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान वहां उपस्थित थे. 
 

मामला यह है कि कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कथित रूप से अमित शाह  पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के  खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया था.


इससे पहले राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को   अदालत में पेश हुए थे. बाद में कई तारीखों पर हाजिर नहीं हुए थे. इस साल 19 जनवरी को गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी अवसर दिया था. 
 

खबर है कि राहुल गांधी चार्टर प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे थे. वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते वह सुल्तानपुर पहुंचे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही