भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा (CEE) का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 के बीच किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि: 1 से 16 जून 2026
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों (General/OBC/EWS/SC/ST) के लिए आवेदन शुल्क 250/- निर्धारित किया गया है.
भुगतान के तरीके (ऑनलाइन):
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट.
आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
अग्निवीर GD/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन: 17.5 से 21 वर्ष
(जन्म तिथि: 01/10/2005 से 01/04/2009 के बीच)
सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष
(01/10/2004 से 01/04/2009 के बीच)
सेपोय फार्मा: 19 से 25 वर्ष
(01/10/2002 से 01/04/2008 के बीच)
JCO धार्मिक शिक्षक: 27 से 34 वर्ष
(आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार)
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/default.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भारतीय सेना ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सभी दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment