Search

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025: आज आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

 Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज 20 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक) अंतिम तिथि है.

 

विभिन्न विभागों के अलग-अलग पदों के लिए कुल 103 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से One Time Registration (OTR) कर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

 

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 20.02.2026 (शाम 5:00 बजे तक)

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21.02.2026 (शाम 5:00 बजे तक)


आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी helpdesk@jpscrot.com या मोबाइल नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

 साथ ही हेल्पलाइन नंबर +919431301636 और +919431301419 पर कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है.जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए आज ही प्रक्रिया पूरी करें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp