Patna News: बिहार में बाढ़ प्रभावित 1.6 लाख प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में 7-7 हजार रुपये की अगुग्रह राशि हस्तांतरित की. कुल 112.14 करोड़ की राशि लोगों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई.
इसे भी पढ़ें:
सीएम सम्राट चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अब कोई प्रभावित परिवार इस राशि से वंचित है तो उनका नाम शीघ्र भेजें, ताकि उन्हें यह राशि उपलब्ध कराई जा सके.
मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बताया कि 14 तारीख को कृषि इनपुट की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इससे बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही सीएम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करने का निर्देश दिया है. सरकार का उद्देश्य प्रभावित इलाकों में जनजीवनको जल्द से जल्द सामान्य बनाना है. सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान किया जाय.
पिछले दिनों बाढ़ की वजह से बिहार में करीब 55 लाख की आबादी प्रभावित हुई. कई इलाकों में लोगों के घर, फसल और अन्य संपत्तियों का नुकसान झेलना पड़ा है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की गति के लिए सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. इससे पहले फर्स्ट फेज में 15 सितंबर को 7-7 हजार की सहायता राशि दी गई थी. उस समय 8 लाख 27 हजार परिवारों को इसका लाभ मिला था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

