Search

 
 
 

धमकाने से बेहतर संभावित घोटालेबाजों की लिस्ट प्रकाशित करवा दें सीएम : बाबूलाल

 
Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने आईपीआरडी के जरिये धमकाया है कि ईडी के किसी भी आरोपी के साथ उनका नाम जोड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन संयोग देखिये कि मुख्यमंत्री के घर की सुरक्षा में तैनात जवानों के एके-47 प्रेम प्रकाश के मालखाने में मिले.

जवानों को प्रेम प्रकाश यहां किसने भेजा था

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत खुद बता दें कि उनके यहां तैनात जवानों को प्रेम प्रकाश यहां किसने भेजा था. सीएम यह भी बता दें कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, अभिषेक प्रसाद के साथ उनका नाम जोड़ा जाए या नहीं. उन्होंने कहा कि मीडिया को धमकी देने से बेहतर है कि सीएम ईडी की पकड़ में आये अबतक के घोटालेबाजों और भविष्य में पकड़े जाने वाले संभावित लोगों की सूची ही प्रकाशित करवा दें. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-heading-towards-special-constitutional-crisis-nishikant-dubey/">झारखंड

विशेष संवैधानिक संकट की ओर बढ़ रहा : निशिकांत दुबे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही