Search

 
 
 

ट्रांसमिशन निगम के एमडी केके वर्मा को पदमुक्त करें सीएम : किसलय तिवारी

 
Ranchi : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने मुख्यमंत्री से ट्रांसमिशन निगम के एमडी केके वर्मा को पदमुक्त करने की मांग की है. कार्रवाई नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन और शनिवार को जिलों में पुतला दहन करने की घोषणा की है. किसलय ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी सरकार के प्रवक्ता बनकर बैठे हुए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ऊर्जा विभाग में चल रहे घोटाले को लेकर सीएम को पत्र लिखा था. इसके बाद केके गुप्ता झामुमो के नये प्रवक्ता बनकर बैठ गये और अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए उन्होंने अमर्यादित बयान दिया.

सीएम की वसूली कंपनी के एमडी हैं वर्मा

किसलय ने कहा कि केके वर्मा रिटायर होने के बाद भी सेवा विस्तार लेकर संचरण निगम के एमडी बने हुए हैं, लेकिन पूरा झारखंड जान रहा है कि केके वर्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वसूली कंपनी के एमडी बने हुए हैं. कोई रिटायर्ड अधिकारी संचरण निगम का एमडी नहीं बन सकता है, लेकिन केके गुप्ता को एमडी बनाने के लिए नियम में बदलाव किया गया. किसलय ने कहा कि इनके वसूलने की महारत को देखते हुए इन्हें जरेडा और ऊर्जा वितरण निगम का भी डायरेक्टर बनाकर रखा गया है, जबकि विभाग में जीएम स्तर के अधिकारी भरे पड़े हैं.

सोच रहे हैं बाबूलाल के खिलाफ बोलकर सेवा विस्तार लेंगे

किसलय ने कहा कि दिसंबर में वर्मा का कार्यकाल खत्म होने वाला है. वह सोच रहे हैं कि बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बोलकर अपना भ्रष्टाचार छिपा लेंगे और एक और सेवा विस्तार ले लेंगे. उन्होंने कहा कि जबतक केके वर्मा को पदमुक्त नहीं किया जाता है, भाजयुमो चरणबद्ध आंदोलन करता रहेगा. इसे भी पढ़ें – इंस्टाग्राम">https://lagatar.in/love-happened-on-instagram-when-the-young-man-came-to-meet-in-the-dark-of-night-people-got-him-married/">इंस्टाग्राम

पर प्यार चढ़ा परवान, रात के अंधेरे में मिलने पहुंचा युवक तो लोगों ने करा दी शादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही