Search

सीएम ने लिया संज्ञान, पांकी रोड की बदहाली पर प्रशासन को दिए निर्देश

Palamu: पांकी रोड की जर्जर स्थिति और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर उठे स्थानीय विरोध के बाद अब मामला राज्य स्तर तक पहुंच गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मामले का संज्ञान लेते हुए पलामू उपायुक्त को निर्देश दिया है कि इस तरह के मुद्दों पर नजर बनाए रखें, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
 
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा, “@DC_Palamu तत्काल संज्ञान लें और ऐसे सभी मुद्दों पर नजर बनायें रखें ताकि आमजनों को कोई तकलीफ ना हो.”

दरअसल झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने पांकी रोड की बदहाल स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि मेदिनीनगर की पांकी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लगातार लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने अस्थायी समाधान के तौर पर गड्ढों में पत्थर रख दिए हैं, लेकिन अब तक स्थायी मरम्मत नहीं की गई है.

सन्नी शुक्ला ने चेतावनी दी थी कि यदि दो दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थानीय लोग पांकी रोड जाम करेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जाएगा. अब आगे देखना होगा कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेते हुए आगे क्या कदम उठाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही